BIHAR-SAMASTIPUR- हसनपुर बाजार के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन के बायपास सड़क स्थित एक दुग्ध डेयरी के निकट एक 30 वर्षीय युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
अज्ञात युवक उक्त बाईपास सड़क से बाइक सवार युवक रविवार की रात के करीब 9.30 बजे गुजर रहे थे। वे ज्योही गंगा डेयरी के समीप पहुंचे की पूर्व से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।
जिसमें एक गोली वाईक सवार युवक के मस्तक में लग गई। जिसमें bike सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं।
स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकात गौरी ने सर्वप्रथम शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिए हैं।युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं police छानबीन में जुटी हुई हैं।