2020/09/06

जमीन विवाद में गए पूर्व विधायक की मौत, चार लोगों पर हत्या का मुकदमा, सीओ को हटाया

DESK-UP के लखीमपुर खीरी जिले की निघासन विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे निरवेंद्र मिश्रा MUNNA (79) की रविवार को एक विवाद के दौरान मौत हो गई।

 देर शाम इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। CO को हटा दिया गया है। इससे पहले परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर जाम लगा दिया था। 

निघासन सीट से दो बार निर्दलीय व एक बार सपा से विधायक रहे निरवेंद्र मिश्रा मुन्ना पढ़ुआ गांव में रहते हैं। बेटे SANJEEV ने बताया कि उनकी जमीन पर रविवार को पलिया के कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। उनके पिता उनसे बात करने पहुंचे तो कब्जेदारों ने हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। 

उनको तुरंत HOSPITAL ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। SANJEEV MISHRA ने यह भी बताया कि दो हमलावरों को गांव वालों ने दबोच लिया था।

 इस बीच पलिया CO कुलदीप कुकरेती उनके आवास पर आ गए और परिजनों से मारपीट कर आरोपियों को छुड़ा ले गए। पूर्व विधायक की मौत की सूचना मिलते ही कई गांव के लोग वहां पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। 

परिजनों ने CO के खिलाफ भी तहरीर दी है। आक्रोशित गांव वालों को समझाने डीएम शैलेंद्र सिंह व SP सत्येंद्र कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन माने। देर शाम IG लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह थाना पहुंची। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  

उधर पूर्व विधायक की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सरकार को घेरा है। 

परिजनों के आरोप पर एसपी सत्येंद्र कुमार ने सीओ पलिया कुलदीप कुकरेती को सर्किल से हटा दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। पूर्व विधायक मुन्ना के परिजन सीओ पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने पूर्व विधायक की पत्नी, बेटे और बहू के साथ मारपीट की है। 

सीओ उन आरोपियों को भी छुड़ा ले गए। जिनको परिजनों ने विवाद के दौरान पकड़ा था। सीओ की इस कार्यशैली से परिजनों में आक्रोश फैल गया। वह आरोपियों के साथ सीओ पर भी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़े थे। 

इसी वजह से परिजन पूर्व विधायक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों के आरोप पर सीओ पलिया को सर्किल से हटा दिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।