2020/09/13

सिवान में रेप के बाद काट डाला सिर, बहुत बुरी हालत में मिला युवती का शव,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SIWAN- लकड़ी नवीगंज ओपी  क्षेत्र के मदारपुर गंडक नहर  मार्ग पर अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके सिर को काट दिया और शव को सड़क पर फेंक दिया।

 रविवार की सुबह शौच को गए लोगों ने महिला का सिर कटा शव नग्न अवस्था में देखा तो भौचक हो गए। शव देखते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। 

घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कुछ ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की बात को लेकर चर्चा की तो कुछ घटना को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सुनसान सड़क पर फेंकने की बात कह रहे थे।

 लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं।police मामले की जांच में जुटी हुई हैं।