पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत महेन्द्रपुर निवासी विक्रम सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी की शादी सिवान जिले के हुसैन नगर थाना क्षेत्र के हबीबनगर पोखरा निवासी पारसनाथ सिंह के पुत्र राजेश सिंह के साथ 10 दिसंबर 17 को संपन्न हुई थी।
शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। हाल के कुछ दिनों से मनीषा के ससुराल वालों ने मोटी रकम एवं चार चक्का वाहन की मांग कर दी। मनीषा के चाचा गौतम सिंह ने बताया कि शादी के बाद लगातार दहेज का मांग की जा रही थी।
इसकी भरपाई भी हमलोग करते थे। शुक्रवार को 10 बजे दिन में सूचना मिली की मनीषा की मौत हो गयी है। हमलोगों ने सिवान के एसपी को फोन कर सूचना दी।
स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव के अंतिम संस्कार के दौरान पिता पारसनाथ सिंह, पति राजेश सिंह एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
हमलोगों ने मुफसिल थाना में आवेदन दिया है। इसमें मनीषा के ससुर, पति राजेश सिंह, सास इंदू देवी, ननद रिकू देवी, निक्की देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।