2020/09/11

लापता लड़की का लाश बरामद ,रेप कर मर्डर की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAHARSA- नवहट्टा पश्चिम पंचायत बालू टोला से तीन दिन पूर्व लापता बच्ची का शव राजनपुर-कर्णपुर पथ किनारे सुगराहा पोखर से बरामद किया गया। स्वजनों ने दुष्कर्म कर हत्या कर आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लड़की की पहचान मुस्कान के रूप में की गई। 

जानकारी के अनुसार हाफिज वसीम की 13 वर्षीय पुत्री गुलराज प्रवीण उर्फ मुस्कान बुधवार की शाम घर से बाहर निकली थी उसके बाद घर वापस नहीं आई। बच्ची के पिता ने नवहट्टा थाना में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को गांव की महिला जब देर शाम घास लेकर वापस आ रही थी तो पोखर में शव दिखाई दिया। 

 शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। police बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कि खुलासा किया जाएगा।