2020/09/27

समस्तीपुर-भारी मात्रा में ट्रक पर जा रहे शराब को पटना मद्य निषेध की टीम ने किया बरामद

BIHAR-SAMASTIPUR- पटना मद्य निषेध की की टीम ने स्थानीय थाने पुलिस के सहयोग से शनिवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित बसढिया गाँव के समीप एक ट्रक पर नवनिर्मित तहखाना  बनाकर छुपा कर ले जाए जा रहे अवैध शराब को मात्रा में जप्त कर स्थानीय थाने की पुलिस को सौंपा । 

इस अभियान में स्थानीय थाने के दारोगा चंद्र भूषण सिंह, शिवकांत त्रिपाठी आदि शामिल थे । वही संवाद प्रेषण तक थाने की पुलिस बरामद शराब की गिनती में जुटी थी।बताया जाता है कि फारबिसगंज से शराब की खेप को लेकर ट्रक से धंधेबाज चला था।

 जिसकी सूचना पटना मद्य निषेध विभाग को लगी और उन्होंने अपने स्तर से ट्रक की खोज खबर में लग गए और पीछा करते हुए बसढिया गाँव में समीप पकड़ लिया।साथ ही  गिरफ्तार ट्रक के ड्राइवर एवं खलासी से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी हुई हैं ।

रिपोर्ट-रामकुमार