2020/09/26

बड़ी खबर-समस्तीपुर में पूर्व मुखिया ने पंखे से लटकाकर की बेटी की हत्या, हुआ फरार

BIHAR- Samastipur जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में एक पिता ने पंखे के फंदे से लटकाकर अपनी ही पुत्री की हत्या कर दी। ये घटना 24 सितंबर की बताई जाती है।मृतका शंभू कुमार दास गुप्ता की पुत्री रमणिका कुमारी है। 

इसकी सूचना मृतका की मां को मोबाइल पर तब मिली जब वह विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेने समस्तीपुर गई हुई थी। मृतका की मां ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने पति को नामजद किया है।

 दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि उसके पति पहाड़पुर पंचायत के पूर्व मुखिया हैं और वह शिक्षिका है।  उसके चार बच्चे है। घटना के वक्त पिता-पुत्री ही घर में मौजूद थे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वह स्वयं 24 सितंबर को समस्तीपुर में प्रशिक्षण लेने गई थी। 

महिला के मुताबिक उसके पति ने बेटी को पले तो गालियां दीं और फिर घर के अंदर पंखा से फंदा लटकाकर हत्या कर दी । पति घर पर नहीं मिला पति फरार बताया जा रहा हैं।

Police ने शव का अंत्यपरीक्षण करवाया गया है। मृतका की मां द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।