2020/09/26

ब्रेकिंग-समस्तीपुर के युवक की हत्या कर शव को रामपुरघाट में फेंका,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-BEGUSARAI-शनिवार की सुबह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट पुल के समीप तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी मची रही। 

स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने रामपुर घाट पुल के पश्चिमी छोर के पास बूढी गंडक नदी में शव देख कर पुलिस को जानकारी दी। 

सूचना पर पहुंची police ने नदी से शव निकलवा कर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के पैंट की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी स्व बैजनाथ चौधरी के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। 

मृतक बीते छह दिनों से अपने घर से गायब था। इस संबंध में मुसरीघरारी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गांव के ही कुछ लोगों से हुआ था झगड़ा।

 स्वजनों ने पुलिस को बताया कि वह मोहनपुर स्थित एक मिल में मजदूरी करता था। बीते 17 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था जिसके तीन दिन बाद से वह लापता है। 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को उफनाती नदी में फेंक दिया।