अंगारघाट थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि वर्ष 18 में डढिया असाधर गांव के नायक चिमनी के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना के मोरदीवा निवासी श्याम राय बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर राजेश्वर चौक पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।