2020/09/27

समस्तीपुर में हादसा, चारा लाने गए किशोर की चौर में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR-SAMASTIPUR-मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ पंचायत के डगरूआ गांव में शनिवार की दोपहर चारा लाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।

 मृतक की पहचान डगरूआ गांव निवासी मुकेश कुमार झा के पुत्र अविनाश कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है।

 घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि किशोर घर से आगे चौर से मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा लाने के दौरान जेसीबी से काटी गई मिट्टी के कारण चौर में 10 –12 फीट गहरा गड्ढा बन गया था।

 गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं रहने के कारण पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबता देख किशोर का छोटा भाई आशीष शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीण बचाने का अथक प्रयास करने लगे पर उसकी मौत हो गई।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ पहुुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजवाया।