मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई एम्बुलेंस जयनगर से मरीज व उनके परिजनों को लेकर खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा चौक स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही एम्बुलेंस मथुरापुर ओपी के बेगमपुर कब्रिस्तान के पास पहुंची तेज गति होने के कारण तीखा मोड़ पर चालक ने संतुलन खो दिया।
एम्बुलेंस के गड्ढे में गिरने व उसमें सवार लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ आये और सभी को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।ग्रामीणों ने बताया कि मरीज व उसके चार परिजनों को एम्बुलेंस का शीशा तोड़ बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
इस घटना की सूचना मिलते ही police घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बताया कि एम्बुलेंस में सवार चालक सभी लोगों को मामूली चोट आयी। सभी सुरिक्षत है।