2020/09/27

LNMU DARBHANGA- डिग्री 3 की प्रायोगिक परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर तक होगी

BIHAR-DARBHANGA-LNMU में डिग्री थ्री 2020 की विशेष प्रायोगिक परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएन राय ने बताया कि डिग्री थ्री आनर्स, जनरल व व्यावसायिक की विशेष प्रायोगिक परीक्षा 6 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक जिलावार होगी।
 दरभंगा के एमएलएसएम कॉलेज में सभी विज्ञान विषय, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल एवं प्राचीन इतिहास विषय का केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर जिले के सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एमआरएम कॉलेज, दरभंगा में गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट्यशास्त्र विषय के सभी छात्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। आरएनआर कॉलेज, समस्तीपुर में सभी विज्ञान विषय, मनोविज्ञान, भूगोल एवं प्राचीन इतिहास का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

 इस केंद्र पर जिले के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट्यशास्त्र विषय का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

जीडी कॉलेज, बेगूसराय में सभी विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल एवं प्राचीन इतिहास का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के सभी छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। 

एसकेएम कॉलेज, बेगूसराय में मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट् शास्त्र विषय का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां जिले के सभी कॉलेजों के छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

वहीं आरके कॉलेज मधुबनी में सभी विज्ञान विषय, समाजशास्त्र, भूगोल प्राचीन इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत एवं नाट्यशास्त्र विषय का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के सभी परीक्षार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।