बारिश के कारण एक ओर जहां क्षेत्र के गली, माेहल्ले की सड़कों पर कीचड़ व जल जमाव की समस्यां उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली कमला व जीवछ नदी में पानी की बढ़ोतरी होना जारी हो चुकी है।
इसके कारण प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में एक बार फिर से बाढ़ की संभावना मंडराने लगा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विगत एक सप्ताह से इन दोनों नदियों में पानी की बढ़ोतरी होना जारी है। पानी में हो रही बढ़ोतरी के कारण इन दोनों नदियों का पानी प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाके के गांव बंगरहट्टा, हरदिया, निरपुर भड़रिया, महरा, कुण्डल, क्योटहर, वारी आदि गांवों के किसानों के खेतों में बाहा के रास्ते प्रवेश करने लगा है।
क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद भी खेतों में जल जमाव की समस्यां पूर्व से ही उत्पन्न थी। नदियों में बढ़ रही पानी का दबाव व तीन दोनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने प्रखंडक्षेत्र में किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर कर रख दी है।
स्थिति यह है की अब क्षेत्र में दूसरी बार किसानों के खेतों में पानी ही पानी दिखने लगा है।