उन्होंने अधिसूचना को लेकर बताया कि जिला के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (अनुसूचित जाति) व हसनपुर एवं तीसरे चरण में 7 नवंबर को कल्याणपुर (अनुसूचित जाति), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा व सरायरंजन में चुनाव कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला में 30 हजार अधिकारी व कर्मी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराएंगे। आचार संहिता लागू होने के साथ ही सभी दल अपने किसी भी प्रकार के बैनर व पोस्टर सार्वजनिक जगहों से हटा लेंगे।
पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। वहीं आदर्श आचार संहिता के पालन में सहयोग की अपील की गई। मौके पर एडीएम पीजीआरओ राजीव रंजन सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत मिश्रा आदि मौजूद थे।