दूसरी अभिनेत्रियां सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ फिल्मों में काम कर चुकी दोनों अभिनेत्रियों के नाम रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के बयान में आया है.
इन दोनों से पूछताछ NCB के मुम्बई दफ़्तर में की जाएगी. रिया चक्रवर्ती जिस मामले में गिरफ्तार हैं उसमें एन सी बी ने शुक्रवार को क्षितिज प्रसाद से देर रात तक पूछताछ जारी रही. इसके पहले एन सी बी ने क्षितिज के घर तलाशी भी ली थी. बताया जाता है कि क्षितिज का नाम पहले से गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर अंकुश अरनेजा के बयान में आया है.
NCB सूत्रों के मुताबिक क्षितिज धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं जबकि धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने सफाई दी है कि वो क्षितिज को व्यक्तिगत रूप से नही जानते और क्षितिज धर्मा प्रोडक्शन में काम नही बल्कि धर्मा प्रोडक्शन की सिस्टर कंसर्न कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर हैं और कॉन्ट्रैक्ट पर हैं.
हालांकि वो प्रॉजेक्ट साकार नही हो पाया.करण जौहर ने अपने बयान में खुद ड्रग्स लेने या बढ़ावा देने से इंकार किया है, उन्होंने उनके घर के वायरल वीडियो में ड्रग्स के इस्तेमाल से भी इंकार किया है.