मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार(24) के रूप में हुई है और वह दुल्हिन बाजार के नवादा गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
घटना के संबंध में फुलवारी थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने बताया कि धर्मेंद्र ट्रैक्टर चालक है और वह फुलवारी थाना क्षेत्र के रानीपुर पुल के पास किराये के मकान में रहता था।
पिछले कुछ दिनों से वहां रहने वाले दो-चार युवक धर्मेंद्र के ट्रैक्टर पर चढ़कर हंगामा करते थे। धर्मेंद्र ने उन्हें रोका तो वे विवाद करने लगे।
मंगलवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि विकास नाम का एक युवक घर से पिस्टल लेकर आ गया और धर्मेंद्र के सीने में सारी गोलियां उतार दी। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विकास और उसके साथियों ने धर्मेंद्र के साथ रहने वालो लोगों से भी मारपीट की।
पुलिस का कहना है कि कुंदन नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास उर्फ मटरवा मौके से फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है