2020/09/10

भोजपुर में मर्डर,बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को गोली मारी, एक की मौत जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-BHOJPUR-अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर तीन दोस्‍तों को सड़क पर गोली मार दिया। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। उन्‍होंने तीनों को hospital पहुंचाया, जहां डॉक्‍टरों ने एक को मृत बताया। दो घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उनकी प्राथमिक चिकित्‍सा के बाद patna रेफर कर दिया।ये घटना भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगवालिया एवं पिरौटा गांव के बीच बुधवार की देर रात की है।

बताया जाता हैं कि आरा टाउन थाना क्षेत्र के बलबतरा  निवासी रंजीत कुमार अपने दो दोस्तों मुन्ना कुमार और मुकेश के साथ कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात अपने दोनों दोस्तो के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान जगवालिया एवं पिरौटा के बीच एक बाइक सवार पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पीछा कर उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

घटना के बाद स्‍थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां, चिकित्सक ने देखने के बाद रंजीत कुमार रजक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद  चिंताजनक स्थिति को देख पटना रेफर कर दिया। घायलों  में बलबतरा निवासी शिवाधार गोड़ के पुत्र मुन्ना कुमार एवं कन्हैया चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार शामिल हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटना का कारण पता नहीं चल पाया police जांच में जुटी हुई हैं