तेजस्वी ने बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान पर भी सवाल खड़े किए हैं। पूछा है कि इस योजना को 15 साल पहले शुरू क्यों नहीं किया। कटाक्ष किया है कि यह 15 साल की मेहनत का नतीजा है कि देश के टॉप 10 गंदे शहरों में से छह बिहार के हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज और किशनगंज का जिक्र करते हुए कहा कि समझ नहीं आता कि इस सरकार में लगातार पुल कैसे टूट रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है।