2020/09/12

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने लिया सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम

DESK-बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput Case मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार एक्ट्रेस  Rhea Chakraborty को मुंबई के भायखला जेल में रखा गया है.

 रिया ने NCB से पूछताछ के दौरान ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया है, जो या तो ड्रग्‍स लेते हैं या ड्रग पार्टीज करते हैं. इनमें से कुछ नाम बाहर आये है, जिनमें  Sara Ali Khan और Rakul Preet Singh जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल हैं.


वहीं, इसके बाद साफ हो गया है कि एनसीबी अब इन सभी के ख‍िलाफ पहले सबूत इक्‍ट्ठा करेगी और फिर उन्‍हें समन भेजकर पूछताछ करेगी. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा अली खान का नाम थाईलैंड की यात्रा में सामने आया था.

 ऐसा कहा गया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था. जबकि सिमोन का नाम रिया की ड्रग चैट में लिया गया था. वहीं, रकुल प्रीत सिंह का नाम रिया चक्रवर्ती ने NCB को अपने 20 पन्ने के बयान में बताया है.

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी खारिज हो गई है. शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने रिया, शौविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी. 

अब उन्‍हें भायखला जेल में ही रहना होगा. उनकी लीगल टीम उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश में लगी है. रिया के साथ ही शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और अब्‍दुल बासित परिहार को भी जमानत नहीं मिली है.

एनसीबी ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था जो अभी न्यायिक हिरासत में है. शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. 

वकील सतीश मानशिंदे द्वारा दायर अपनी याचिका में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि तीन दिन की पूछताछ के दौरान जब वह एनसीबी के समक्ष पेश हुई तो रिया को स्वीकारोक्ति देने के लिए मजबूर किया गया था. 

हालांकि अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि रिया चक्रवर्ती ने मादक पदार्थों को खरीदने और उसका पैसा देने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.