2020/09/12

लव मैरिज से नाराज थे परिजन, बेटी-दामाद को मार दी गोली,प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में जाकर शादी की थी

DESK-रामपुर के रहने वाले प्रशांत को उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती से प्यार हो गया. दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और साथ जीने मरने की कसमें खाईं. लेकिन इस शादी के लिए लड़की के परिजन पूरी तरह से खिलाफ थे. उत्तराखंड के काशीपुर निवासी विनोद कुमार गौतम की बेटी कामनी गौतम ने बीते 2 सितंबर को अपने प्रेमी प्रशांत कुमार से शादी की थी. 

फिर प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली और एक नई जिंदगी की शुरुआत की. लेकिन एक दिन लड़की के पिता और भाई अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे. वहां किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और लड़की के पिता और भाई ने दोनों को गोली मार दी।

इस घटना के बाद  लड़की के पिता और भाई फरार हो गए. अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा था. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनका हाल जाना.

घायल लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मेरे पति को गोली मारी है. हम दोनों आपस में प्यार करते थे और फिर शादी कर ली तीन महीने से हम लोग साथ रह रहे थे. 

जब मैंने अपने परिवार वालों को बताया कि मैं एक लड़के से प्यार करती हूं और उससे ही शादी करना चाहती हूं. इस पर मुझे घर पर बहुत पीटा गया. इसमें मेरे चाचा, मामा, मां, भैया और मेरे पापा सब शामिल थे.

police ने बताया थाना टांडा के सैदनगर नगर क्षेत्र में प्रशांत नामक एक लड़के ने काशीपुर उत्तराखंड की लड़की से सितंबर में प्रेम विवाह किया था. इस विवाह से लड़की के परिवार वाले नाराज थे. इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।