सायरन बजने के पूर्व मंत्री ने भगवान विश्वकर्मा भगवान की पूजा की। मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर व जूट मिल के प्रबंधक और प्रशासक त्रिलोकीनाथ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सभी का सहयोग जरूरी : मिल के गेस्ट हाउस में उद्योग मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही जूट मिल को चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिल के चालू होने से अब स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे उनके परिवार में खुशहाली आएगी।
मंत्री ने बताया कि जूट मिल को चलाने व व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने 26 करोड़ 60 लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने कहा कि जूट मिल में अभी उत्पादन शुरू करने में दो महीने का समय लगेगा।
बकाया राशि का एग्रीमेंट - श्रमिकों के बकाया राशि को लेकर एग्रीमेंट हुआ है। महीना भर में श्रमिकों के सभी बकाया राशि का भुगतान करा दिया जाएगा।