बताया जा रहा हैं कि रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी mahakant yadav के पुत्र santosh yadav का परसाहाट पंचायत के एक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बीते जुलाई महीने में santosh yadav लड़की को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद लड़की के पिता ने रानीगंज थाना में santosh yadav, उनके जीजा raman yadav और माँ sawita devi पर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में रानीगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए 17 अगस्त को नाबालिग लड़की को रानीगंज bus stand से बरामद किया था। मामले में लड़की का न्यायालय में बयान के बाद लड़की को उनके मां बाप के हवाले कर दिया गया।
इस बीच शनिवार की देर रात को santosh yadav लड़की के घर पहुंचकर एक बार फिर उसे भगाने पहुंचा था। इस दौरान santosh yadav को लड़की के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद हाथ पैर खूंटे से बांधकर रातभर पिटाई की गई।युवक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।Medical के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जायेगा।