2020/09/21

बिहार में आज गांधी सेतु के समानांतर पुल और पटना रिंग रोड का भी शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

BIHAR-PATNA-पीएम नरेंद्र मोदी साेमवार काे गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले महासेतु और पटना रिंग राेड सहित बिहार में सड़क और पुल सेक्टर की नौ मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समारोह का आयोजन होगा। 

सभी परियोजनाओं की कुल लागत 14258 करोड़ है। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि इनमें से अधिकतर योजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी का चयन हो गया है और कुछ के लिए चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

9 मेगा प्रोजेक्ट की सौगात, लागत 14258 करोड़