2020/09/21

BIHAR-कॉमन सर्विस सेंटर में पुलिस की रेड,पर्सनल आईडी पर टिकट काटने वाला दलाल को पकड़ा

BIHAR-MUZAFFARPUR-RPF टीम ने अहियापुर थाने के नाजिरपुर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर में फर्जीवाड़ा कर ई-टिकट बनाने वाले शिव प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया है। 

RPF और अहियापुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में कॉमन सेंटर से एक लैपटॉप, कंप्यूटर और 19 हजार 586 रुपए मूल्य के टिकट बरामद हुए।

सभी टिकट पर्सनल आईडी पर काटे गए थे। साथ ही अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को सोनपुर रेलवे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। RPF इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मुख्यालय से ई-टिकट दलाली की सूचना मिली थी।