इस मामले में पहुंचे राय के बयान पर गांव के दो युवकों को नामजद किया गया है। जो घटना के बाद से फरार हो गए हैं।इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा हैं कि गांव में ही बैठकर पी रहे थे तीनों शनिवार की रात मिथिलेश घर पर ही था। इसी दौरान गांव के दो दोस्त आए व कुछ देर में वापस आ जाने की बात कह कर अपने साथ ले गए।
लोगों ने बताया कि तीनों गांव में कहीं खा-पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर मिथिलेश का अपने साथियों से विवाद हो गया। इसी पर साथ बैठे दोस्त ने नजदीक से उसके सीने व पैर में गोली मार दी। नशा उतरने पर दोनों दोस्त मिथिलेश को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सी भारती ने बताया कि हत्या में शामिल दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना के मूल कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।