2020/09/21

तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत,25 लोगों के फंसे होने की आशंका

DESK-महाराष्ट्र के ठाणे जिला के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी मलबे में 20 से 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एनडीआरएफ के हवाले से बताया है कि स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कम से कम 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।