2020/09/21

BIHAR-नाबालिग लड़की के साथ गन्ने के खेत में रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

BIHAR-BETTIAH-चनपटिया थानाक्षेत्र के महनाकुली पंचायत अंतर्गत खरदेउर वार्ड संख्या 01 में कुछ माह पहले जबरन रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है।

दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बतायी कि मवेशियों के लिए घास व चारा काटने गाँव से ही उत्तर दिशा में ग्रामीण टिंकू मिश्र के गन्ने के खेत मे गयी थी।


एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. नाबालिग लड़की खेत में घांस लेने गई थी तभी तीन लड़के रमान अंसारी और उसके दो दोस्तों ने लड़की का पीछा किया और उसे पकड़कर खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. 

तीनों लड़कों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की समशेर अंसारी ने रेप किया और एक दोस्त ने लड़की के हाथ पैर बांधे और मुंह को दबाया. जबकि तीसरा आरोपी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा. दो आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं. रेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को किसी को कुछ न बताने के लिए धमकी भी दी. 

लड़कों ने इस घटना का  video viral कर दिया. लड़की के परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि तीसरा फरार बताया जा रहा है.