2020/09/21

5 स्टार होटल में महिला से गैंगरेप,शराब पीकर 6 लोंगो ने किया रेप

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल में 27 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का सनसनखेज मामला सामने अया है। अति सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी लुटियंस जोन में हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी 48 वर्षीय मनोज शर्मा मालवीय नगर इलाके में स्थित शेख सराय का रहने वाला है। वह पेशे से ठेकेदार है। मामले की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरेापी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक पीड़िता के साथ गत 18 सितंबर की रात शांग्रीला होटल के रूम में गैंगरेप किया गया। आरोप है कि होटल के कमरे में वारदात के वक्त एक महिला समेत छह लोग मौजूद थे। महिला ने भी आरोपियों को नहीं रोका। 

नई दिल्ली जिला के पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में रहती है। वह टूरिस्ट गाइड का काम करती है और ई-टिकट बुकिंग भी करती है। उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। वह रुपयो का इंतजाम करने में जुटी थी, तभी दिसंबर के पहले सप्ताह में वह आरोपी मनोज के संपर्क में आई। मनोज ने उसे लोन दिलवाने की बात कही थी।

18 सितंबर को बुलाया था होटल
पीड़िता महिला का आरोप है कि गत 18 सितंबर को मनोज ने उसे फोन कर मिलने के लिए वीपी हाउस बुलाया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने उसे दोबारा फोन कर यह कहा कि वह शांग्रीला होटल आ जाए। मनोज के बुलाने पर महिला रात करीब साढ़े नौ बजे होटल में मनोज द्वारा बताए हुए रूम में पहुंची। 

महिला का आरोप है कि रूम में उस वक्त आरोपी मनोज के अलावा चार अन्य पुरुष और एक महिला भी मौजूद थी। सभी शराब पी रहे थे। उन्होंने पीड़िता को भी शराब ऑफर की। महिला जब नशे की हालत में आकर बेसुध होने लगी तो होटल के कमरे में ही उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद पीड़िता को रात करीब एक बजे गाड़ी से साकेत इलाके में छोड़ दिया गया।

शनिवार को महिला ने दी शिकायत
पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक महिला को जब होश आया तो उसने शनिवार को पीसीआर कॉल कर अपने साथ गैंगरेप किए जाने की सूचना दी। शिकायत के दौरान पीड़िता ने अपने साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। 

बहरहाल शिकायत मिलते ही पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर एक आरोपी मनोज को दबोच भी लिया। जांच में पुलिस को पता चला है ‌कि होटल का कमरा दो कारोबारियों के नाम बुक कराया गया था। फिलहाल पुलिस मनोज से पूछताछ कर उसके साथ कमरे में मौजूद अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों में से कुछ दिल्ली के बाहर के भी रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस गैंगरेप की जांच का हवाला देते हुए इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

Input-Hindustan