2020/09/21

Bihar Breaking-कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,हथियार लहराते अपराधी फरार

BIHAR-BUXER-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लालगंज निवासी वकील कुणाल किशोर उर्फ बम पांडेय को रोककर सिर में गोली मार दी।

 सुबह-सुबह वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली लगने से जख्मी वकील को गम्भीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। 

 जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरदास मठिया निवासी बक्सर कोर्ट के वकील कुणाल किशोर उर्फ बम पांडेय सोमवार की सुबह 10 बजे बाइक से कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही वे बक्सर इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर पीसी कॉलेज से थोड़ी ही दूर मौजूद साधु की कुटिया के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका और रुकते ही सिर में पिस्टल सटा गोली मार दी।