2020/09/17

Bihar- पहली पत्नी के रहते दुकानदार ने रचाई शादीशुदा महिला से शादी,चल रहा था प्रेम प्रसंग

BIHAR-SUPAUL- थाना क्षेत्र के बलुआ चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चला रहे एक युवक ने पत्नी के रहते ही दूसरी शादी बलुआ पंचायत के विशनपुर गुलामी में दो बच्चे की मां के साथ रचा ली।

 यहां तक कि शादी रचाने के बाद उक्त युवक ने फिल्मी अंदाज में समाज के बीच उक्त महिला के मांग में सिंदूर डालकर किराये के कमरे भी ले आया। 

जानकारी के अनुसार युवक सुशील कुमार मधेपुरा जिला के कुमारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है जो विगत कई साल से बलुआ बाजार में किराए के कमरे में रहता था तथा बलुआ चौक पर किराये की दुकान चलाता था।

 बताया जा रहा है कि युवक की पहली शादी कटिहार जिले के मिरचायबाड़ी गांव की महिला रिंकू कुमारी के साथ हुई थी।

 अपनी पहली पत्नी के साथ व बलुआ में ही किराये के मकान में रहता था। ग्रामीणों की मानें तो सुशील की उक्त दूसरी महिला के साथ भी काफी दिनों से चक्कर चल रहा था। महिला के ससुराल विशनपुर गुलामी भी उसका आना-जाना होता था।