2020/09/17

Bihar-प्यार किया तो डरना क्या,रात में लोगों ने प्रेमी युगल को साथ पकड़ लिया,कराया दोनों की शादी

BIHAR-KATIHAR- कुरसेला प्रखंड के एक गांव में छुप-छुपकर मिलने वाले प्रेमी युगल ने आखिरकार समाज के सामने निडर होकर अपनी बातें रखी। 

प्रेमी युगल ने शादी की जिद की और आखिरकार समाज को न केवल रजामंदी देनी पड़ी बल्कि समाज के प्रबुद्ध् लोगों की उपस्थिति में दोनों ने साथ फेरे लिए।

दरअसल महीनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में मंगलवार की रात लोगों ने प्रेमी युगल को साथ पकड़ लिया।

 इसको लेकर पहले तो खूब हो-हंगामा मचा, लेकिन प्रेमी युगल अपनी बात पर अडिग रहे। कुरसेला प्रखंड के बलथी महेशपुर गांव में घटी इस वाकया के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

लड़के के परिजन भी सूचना पर वहां पहुंच गए। बाद में सभी की सहमति से हिदू रीति रिवाज के साथ गांव के काली मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। यही से लड़की की विदाई भी हो गई।