मंगलवार को दिन में उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संयुक्ता मुखर्जी के पति संजय मुखर्जी घर पर ही प्रींटिंग प्रेस चलाते हैं। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात कही जा रही है।
उनका मायका हीरापुर झरनापाड़ा में है। उनके पिता रवि मुखर्जी ने बताया कि सुबह में वह अपनी ससुराल में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे मोबिल की उल्टियां हो रही थीं।
पास में मोबिल गिरा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोबिल पीने से ही उनकी हालत बिगड़ी। उन्होंने संजय से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उन्हें एक पुत्री है।