2020/09/24

समस्तीपुर में लोडेड देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

BIHAR-SAMASTIPUR-NH बंगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात लोडेड देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया। एक भागने में सफल रहा।

 लेकिन उसकी बाइक पकड़ी गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो अपराधी जिले के उजियारपुर थान क्षेत्र के चांदचौर निवासी मो. शौकत एवं मो.असगर है।

 दोनो अपराधी बंगरा थाना क्षेत्र के चकबंगरी में बाइक छीनने की फिराक में था, जिसे लोडेड देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। कुल तीन अपराधी अपाची बाइक से था।

 दो पकड़ा गया और एक बाइक लेकर फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि भागने वाला सातनपुर का था। 

उजियारपुर पुलिस के साथ सातनपुर में उसके घर पर छापेमारी की गई तो बाइक उसके घर पर मिला लेकिन वह फरार हो गया। दोनो गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है।