पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:45 बजे आतंकवादियों ने खग के बीडीसी अध्यक्ष, भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) पर गोलीबारी की, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक बडगाम के दलवाश गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता और ब्लॉक विकास पार्षद (बीडीसी) ब्लॉक खग को कथित तौर पर उनके घर पर गोली मार दी गई.
पुलिस के मुताबिक खग बडगाम के बीडीसी अध्यक्ष और सत्तारूढ़ बीजेपी के सरपंच भूपिंदर सिंह को उनके आवास पर गोली मार दी गई और उनकी हत्या कर दी गई.
वहीं बीडीसी पार्षद भूपिंदर सिंह की हत्या को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है.
हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब किसी भारतीय जनता पार्टी के नेता को इस तरह से निशाना बनाया गया हो. इससे पहले आतंकियों के जरिए कई बीजेपी नेताओं की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है. वहीं हत्याओं के कारण कई बीजेपी नेता पार्टी से इस्तीफा भी दे चुके हैं.