कोलकाता पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजकमल राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और ट्रक में लगे जीपीएस की मदद से यह बरामदगी की। कोलकाता में 1 सितंबर को विधाननगर थाना क्षेत्र से लूटे गए ट्रक में से कपड़ा, तांबा, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही 92 बंडल कपड़ा और कुछ लोहे का टेप रामपुर जलालपुर गांव निवासी फूल बाबू झा के ट्रेनिंग कॉलेज रोड स्थित गोदाम से बरामद किया।
कोलकाता पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज अग्रवाल नामक कारोबारी ने विधाननगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि मुंगीपा रोड भेज ट्रांसपोर्ट सूरत से कोलकाता के लिए 92 बंडल कपड़ा, 12.37 टन कॉपर, लोहे का जारी टेप 80 बंडल तथा इलेक्ट्रॉनिक समान मंगा रहा था, जिसकी चोरी ट्रक ड्राइवर पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के पंडारक निवासी रवि कुमार और एक अन्य सहायक चालक के सहयोग से कर लिया गया है।
लगभग 87 लाख रुपये के सामान चोरी करने को लेकर प्रथमिकी दर्ज कराई गई थी। ट्रक चालक रवि के संदेह पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव निवासी बिस्किट कारोबारी रामयारी चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के सहयोग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
ट्रक से चोरी आधा सामान 92 बंडल कपड़ा, लोहे का जारी टेप और कपड़ा साफ करने वाला केमिकल का दस बोड़ा जितेंद्र ने गांव के ही फूलबाबू चौधरी के गोदाम में छुपाकर रख दिया था।
चोरी के सामान बरामदगी को लेकर स्थानीय न्यायालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रखंड सहकारिता पदादिकारी चंदन कुमार और स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार, मुखिया सुमित भूषण चौधरी, सरपंच भालचंद्र चौधरी और गोदाम मालिक फूलबाबू चौधरी की उपस्थित में गोदाम का ताला तोड़कर कपड़ा का बंडल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
जबकि जितेंद्र फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम काम कर रही है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी चोरी का आधा समान ही बरामद हुआ है। बाकी समान की बरामदगी को लेकर कोलकाता पुलिस छापेमारी में जुटी है।
इनपुट-Dainik jagran