इस संबंध में पांच को नामजद तथा दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि हत्या के कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।