जानकारी के अनुसार प्रेमिका की शादी में प्रेमी ने बारातियों का स्वागत भी किया था। इस दौरान उसने युवती को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी नहीं करने की गुहार लगाई। कथित प्रेमिका ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करने की दुहाई देकर भूल जाने को कहा। उससे नाराज शख्स ने मौत का रास्ता अपना लिया।
जानकारी के अनुसार रीगा थाना क्षेत्र की कुसमारी पंचायत के वार्ड-7 का रहने वाला एक युवक किसी युवती से प्रेम करता था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का सिलसिला करीब डेढ़ वर्ष से जारी था। बीते 20 सितंबर को युवती की शादी उसके माता-पिता की पसंद के लड़के से हो गई।
इस घटना की सूचना police को मिली हैं। अभी तक पुलिस तक लिखित शिकायत नहीं पहुंच पाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।