2020/09/23

BIG BREAKING-नाबालिग लड़की के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप ,8 गिरफ्तार

DESK- JHARKHAND-लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में रविवार को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के महज 24 घंटे के भीतर भंडरा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। 

बताया जाता है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नौ आरोपितों के विरुद्ध भंडरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसपर भंडरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर इस वारदात में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 

जबकि एक आरोपित अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में भंडरा थाना क्षेत्र के टाइगर उरांव, चंद्रशेखर उरांव, बीरेंद्र उरांव, जयदीप उरांव, विशाल भगत, अमित उरांव, बंदे उरांव व बीरेंद्र उरांव शामिल हैं। 

भंडरा के पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के जमगांई गांव के 9 युवकों ने गुमला की रहने वाली एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले आए। 

इसके बाद सभी युवकों ने 20 सितंबर 2020 को गांव के ही पहाड़ के पास ले जाकर रात के समय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।