इस खबर की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना अध्यक्ष नगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस टीम को तैयार किया। टीम तैयार होते ही पुलिस रेड करने निकल गई जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
बताया जा रहा हैं कि 139 विदेशी शराब कार्टून ,1260 लीटर 87 एम एल की मात्रा में शराब एक पिक अप पर जा रहा था जिसका गाड़ी नंबर BR 46B 6382 है। गाड़ी के चालक गाड़ी मालिक एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 305।/20 दर्ज किया गया है।