2020/09/12

ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट का जिस्मधंधा, 9 कॉलगर्ल, 11 दलाल और कस्टमर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना काल के दौरान चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी के बाद 9 कॉलगर्ल, 11 दलाल और ग्राहक समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई. सभी कॉलगर्ल और दलाल से पूछताछ कर पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर नौबस्ता इलाके में काफी समय से ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर रैकेट का भंडाफोड़ किया.

 मौके से इस धंधे में शामिल 11 ग्राहक व ब्रोकर समेत 9 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया. एक महिला समेत दो युवक इस रैकेट का संचालन कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार का धंधा कर रही इन लड़कियों में दो दिल्ली की रहने वाली हैं. वहीं एक कॉलगर्ल असम, एक यूपी के फैजाबाद और बाकी अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं.

 यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था. इससे पहले भी पुलिस ने कानपुर में चल रहे एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था.