पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक देशी कट्टा, दो कारतूस व खोखा बरामद किया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के तीन लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस घटना को जमीन और गली विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना से इलाके में दहशत है।
बताया जा रहा कि बेहरा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह तथा अजय सिंह के बीच जमीन और गली को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था।
इस बीच रविवार को गली अवरुद्ध कर अतिक्रमण किए जाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोंनो गुटों के लोग सरेआम आपस में भिड़ गए। पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद में बंदूकें तन गई।
जिसके बाद करीब तीन दर्जन राउंड फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। बाद में सूचना मिलने पर उदवंतनगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के गिरीश सिंह, अजीत सिं तथा दूसरे पक्ष के विनोद सिंह को धर दबोचा।
दोंनो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करन का आरोप लगाते हुए थाने में अर्जी दी हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है।