2020/09/14

सिवान में आर्केस्ट्रा संचालन विवाद को ले चाकू मारकर एक की हत्या, दूसरा गंभीर, पीएमसीएच रेफर

BIHAR-SIWAN-सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर करसौत स्कूल के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया। घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई।

 जबकि, दूसरे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए patna भेज दिया गया है। घटना का कारण आर्केस्ट्रा संचालन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

मृतक की पहचान हरकेशपुर गांव के कमल महतो के पुत्र राम अवतार महतो (35 साल) के रूप में हुई है। घायल राम अवतार का दोस्त हरकेशपुर गांव निवासी सफी अहमद का पुत्र अलियास है।

 बताया जाता है कि राम अवतार और अलियास एक bike पर सवार होकर अपने गांव से दारौंदा जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्‍हें रोका और राम अवतार पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। 

बीच-बचाव करने में दोस्त के शरीर पर भी कई जगह चाकूओं से वार कर घायल कर दिया। अलियास के शोर मचाने पर अपराधी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन तब तक राम अवतार की मौत हो चुकी थी।