2020/09/14

समस्तीपुर-मनचलों ने 02 अलग अलग जगहों से दो किशोरियों को किया अगवा, मामला दर्ज

BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी छोटी बहन के साथ सिघियाघाट बाजार सामान लाने गई किशोरी को अगवा कर लिया गया हैं। इस मामले को लेकर अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में एक fir दर्ज करवाई है। 

जिसमें एक गांव के अभिनंदन कुमार उर्फ छोटू, महेश्वरी देवी, रामाश्रय महतो, अर्चना देवी, CHANDAN kumar और उजियारपुर थाना क्षेत्र के malti निवासी kamlesh kumar को नामजद किया है। 

थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। कांड अंकित कर police मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं दूसरे तरफ विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसला कर शादी की नीयत से एक किशोरी का रात्रि में अपहरण कर लिया गया। इस मामले को लेके अपहृता के पिता ने स्थानीय थाना में एक Fir दर्ज करवाई है।जिसमें महमदपुर सकड़ा वार्ड 3 निवासी rambali राय के पुत्र amarjeet kumar को नामजद किया है।

 FIR दर्ज में किशोरी, आरोपित और उसकी पत्नी के मोबाइल नम्बर भी अंकित किया है। जिससे बातचीत होती थी। इस घटना की मामले को लेकर POLICE जांच में जुटी हुई हैं।