-->

Breaking News

बड़ी खबर-टीवी चैनल की 27 साल की महिला एंकर को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DESK- PAKISTAN से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शनिवार को एक महिला जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहीना शाहीन सरकारी Tv channel pakistan tv  में एंकर और रिपोर्टर थीं। शाहीन पहले इस्लामाबाद में एक निजी tv channel के लिए काम करतीं थीं। इसके बाद उनका चयन सरकारी tv channel में हो गया। इस्लाबाद में कुछ महीने रहने के बाद शाहीन का ट्रांसफर बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया।

 वे एक लोकल मैगजीन की editor भी थीं। 27 साल की शाहीन क्वेटा university से phd भी कर रहीं थीं।

शाहीन की हत्या उनके घर में घुसकर की गई।  इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर police पहुँच कर जांच में जुट गई।police ने बताया दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीन पर गोलियां चलाई गईं। शाहीन को 5 गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति शाहीन को कार में लेकर hospital पहुंचा। 

लेकिन, वो कुछ देर बाद गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। police घटना की जांच कर रही है। शाहीन के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इनमें शाहीन का पति भी शामिल है। शाहीन की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं