2020/09/21

बड़ी खबर-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी,दबकर तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, 18 घायल

DESK- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोमवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली नदी किनारे पलट गई। जिसके नीचे दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों में तीन महिलाएं हैं। इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। हादसा नयागांव थाना क्षेत्र में सती अनुसुइया मंदिर रोड पर झूरी नदी के पास हुआ है। फतेहपुर जिले के सराय हरगांव के रहने वाले श्रद्धालु अनुसुइया मंदिर दर्शन-पूजन के लिए आए थे। पुलिस मौके पर पहुंची है।