2020/09/21

RRB NTPC Exam 2020 - रेलवे ने एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक को किया जारी,डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें

DESK-15 दिसंबर से शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी) ने आज एप्लीकेशन स्टेस चेक कर करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर अपना एप्लीकेशन स्टेंट्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आरआरबी सभी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एसएमएस और ईमेल के जरिए भी सूचित करेगा।

ऐसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेट्सRRB NTPC 2020 Application Status चेक करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।

रेलवे ने यह भी कहा है कि उम्मीदवार नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह से सावधान रहे। रेलवे भर्ती पूरी तरह सीबीटी और मेरिट पर आधारित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) लेवल-1 (ग्रुप डी) और आइसोलेटेड एंड मिनिस्ट्रियल पदों की परीक्षा से पहले एनटीपीसी की परीक्षा होगी। फरवरी 2019 में रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर 35,277 वैकेंसी निकाली थी। इसमें जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेनी क्लर्क, टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट और गुड्स गार्ड्स जैसे कई पद शामिल हैं। अब आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में करीब तीन माह बाकी रह गए हैं।

आरआरबी एनटीपीसी में दो तरह की वैकेंसी है – 12वीं पास के लिए (अंडर-ग्रेजुएट) पदों का विवरण इस प्रकार है: कुल पद : 10628 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 4,319अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, पद : 760जूनियर टाइम कीपर, पद : 17ट्रैंस क्लर्क, पद : 592कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, पद : 4,940

RRB NTPC Graduates Posts का विवरण इस प्रकार है- ग्रेजुएट पदों का विवरण : कुल पद : 24,649 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)ट्रैफिक असिस्टेंट, पद : 88गुड्स गार्ड्स, पद : 5,748सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, पद : 5,638जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, पद : 3,164सीनियर टाइम कीपर, पद : 14कॉमर्शियल अप्रेंटिस, पद : 259स्टेशन मास्टर, पद : 6,865

Direct link- https://www.sarkariresult.com/2019/railway-rrb-ntpc-01-2019.php