घायलों में मोडिहा गांव के ही योगेंद्र पंडित के पुत्र निरंजन पंडित, भुनेश्वर पंडित के पुत्र जर्नादन पंडित, गुड्डु कुमार यादव के पुत्र मिथलेश कुमार हैं। परमेश्वर पंडित के पुत्र आकाश पंडित, गाड़ी का ड्राइवर मोती लाल जायसवाल के पुत्र चंदन जायसवाल हैं।
साथ ही गोड्डा के ही रूनकी निवासी निलाभ पंडित के पुत्र संजय कुमार पंडित, पिंटू कुमार पंडित हैं। सभी घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रोड जाम कर हंगामा करने लगे। बताया गया कि सभी प्रवासी मजदूर हैं। लॉकडाउन में पंजाब से घर आये थे। रोजी रोटी की समस्या को लेकर पुन: सभी लोग पंजाब जा रहे थे। गोड्डा से गाड़ी रिजर्व कर मधेपुरा जा रहे थे।
ट्रक में सुमो की टक्कर के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। लोगों ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।