कानपुर देहात के एसपी अनुराग वत्स को अब हरदोई का एसपी बनाया गया है. जबकि हरदोई के एसपी अमित कुमार लखनऊ में यूपी 112 का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.मुजफ्फरनगर में यातायात एसपी के रूप में तैनात राम अभिलाष त्रिपाठी को अब सिद्धार्थ नगर का एसपी बनाकर भेजा गया है. रायबरेली के एसपी स्वपनिल ममगैन को अब लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है.
UP government transfers and posts 13 IPS officers; SPs of Hamirpur, Kanpur Dehat, Hardoi, Raebareli, Unnao, Siddharthanagar transferred. pic.twitter.com/itijclWdz1
— ANI UP (@ANINewsUP) September 10, 2020
हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार को अब रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. श्लोक कुमार हमीरपुर से पहले गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक हुआ करते थे.
योगी सरकार ने पिछले महीने अगस्त में भी पुलिस विभाग में कई बदलाव किए थे. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आनंद कुमार को महानिदेशक (डीजी) कारागार बनाया गया. आनंद कुमार को कारागार के साथ ही डीजी नागरिक सुरक्षा का पदभार भी दिया गया.
आनंद के अलावा आईपीएस पी रामाशास्त्री को भी तरक्की मिली. एडिशनल डीजीपी के पद पर तैनात रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट बनाया गया था.