2020/09/11

भागलपुर में मर्डर, युवक की गोली मारकर हत्या,बीच सड़क पर लाश मिलने से सनसनी

BIHAR-BHAGALPUR-कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी गांव में गुरुवार की रात दस बजे बदमाशों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को गौराचौकी गांव के समीप भागलपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर फेंक दिया है। लोगों ने शव देख घटना की जानकारी कजरैली थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र 22-24 के बीच होगी। नई टी-शर्ट, जींस, जूता और मास्क पहने मृत युवक की पहचान के लिए इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। 

पुलिस जांच में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद किसी वाहन से उसे गौराचौकी के समीप फेंक दिया होगा। इस घटना की मामले में छानबीन में जुटी हुई हैं पुलिस।