2020/08/05

बड़ी खबर-कमल-कमल और नमो-नमो के बाद अब भाजपा नेता ने एक सांस में बोला सियाराम-सियाराम, Video जमकर वायरल

DESK-एक सांस में 75 बार से अधिक बार कमल-कमल और नमो-नमो बोलकर सुर्खियों में आए मेरठ के BJP LEADER VINIT AGRWAL फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राम नाम और सियाराम-सियाराम का लगातार उद्घोष किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सभी सपनों को पूरा करने वाला है। 

उन्होंने कहा कि आज 500 वर्षों की हमारे पूर्खों की तपस्या और साधना पूरी हुई है। लगता है सच में राम राज्य की शुरुआत आज से शुरू हुई है। मीडिया से बातचीत के दौरान ही वे सियाराम, सियाराम, सियाराम, सियाराम का जाप करने लगे। एक मिनट से अधिक समय तक वे सियाराम का जाप करते रहे। 

भगवान श्रीराम की आरती की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की गई। इस तरह मोदी, मोदी, नमो, नमो के बाद अब सियाराम, सियाराम के जाप के साथ तीसरी बार चर्चा में आ गए।